Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने मऊरानीपुर नगर पालिका में स्थित गौशाला की मिल रही शिकायतों को लेकर गौशाला का किया निरीक्षण.....

रिपोर्ट-अमित मिश्रा


झांसी : जनपद में मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला की तमाम शिकायतों की जांच के सम्बंध में झाँसी जिलाधिकारी आंध्रा बामसी ने बुधवार की शाम मऊरानीपुर नगर पालिका की गौशाला का निरीक्षण किया, निरीक्षण से संतोष होते हुए उन्होंने पूर्व की शिकायतों के लिए टीम को गठित किया ।


आपको बता दें कि बुधवार की शाम लगभग 5 बजे जिलाधिकारी झाँसी आंध्रा बामसी अपने दल बल के साथ मऊरानीपुर नगर पालिका की गौशाला पहुँचे। जहाँ उन्होंने गौशाला का बारीकी से बिंदुवार शिकायतों की जांच की। लगभग एक घंटे तक चली जांच के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि गौशाला के सम्बंध में अनेक पुरानी व नई शिकायतों को लेकर उन्होंने गौशाला की बिंदुवार जांच किया, नई शिकायतों में की गई जांच में कोई कमी नजर नही आई तथा पूर्व की शिकायतों को लेकर एक टीम का गठन किया गया है जो अपनी जांच रिपोर्ट सौपेगी, इस मोके पर जिलाधिकारी ने गौशाला में मौजूद तमाम पत्रकारों, भाजपा, नेताओ, पालिका अध्यक्ष तथा कुछ कर्मचारियों को गौशाला के बाहर जांच के दौरान दूर रहने को कहा है, इस दौरान उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार राहुल, अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार, पूर्व अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा, अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा ।

Post a Comment

0 Comments