Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामफ्ती गांव के पुरानी बाजार में युवक ने किया पड़ोसी महिला से छेड़छाड़, उलाहना देने गए लोगों को पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में गुरुवार की शाम एक पड़ोसी युवक के घर उसकी छेड़छाड़ के उलाहना लेकर गए एक महिला के पति और उसके साथियों को आरोपी युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया ।

बता दें कि पुरामफ्ती थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में एक महिला किराए के मकान पर रहती है, महिला ने पुरामुफ्ती थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि गुरुवार की सुबह वह घर पर अकेली थी उसी समय आरोपी पड़ोसी युवक जबरन घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा, शोर मचाने पर भाग गया, जिसकी उलाहना लेकर जब उसका पति मकान मालिक के साथ उसके घर पर गया तो आरोपी युवक लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया, अपने कुछ साथियों को बुलाकर मारपीट करने लगा, जिसमें महिला पक्ष के दो लोग घायल हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाना ले गई है, वहीं पुरामुफ्ती पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments