रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पुरामुफ्ती पुरानी बाजार में एक मनचले युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर अकेली दलित महिला को जबरन पकड़ के जबरदस्ती करने का प्रयास किया है, महिला ने हल्ला मचाए तो वह भाग खड़ा हुआ, इस बात की उलाहना लेकर जब महिला का पति मनचले युवक के घर गया तो आरोपी ने साथियों समेत उसके दो साथियों को जमकर लाठी डंडों से पीट दिया ।
आपको बता दें कि पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पुरामुफ्ती गांव पुरानी बाजार में संजू देवी पत्नी निरधन कुमार परिवर्तन नाम जो कि किराए के मकान में रहती है गुरूवार को उसके घर में कोई नहीं था जिसका फायदा उठाकर मोहल्ले का रहने वाला एक मनचला युवक उसके घर में जबरन घुस आया और उसे पकड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जिस पर महिला द्वारा शोर मचाने पर वह भाग निकला, महिला के आरोप के अनुसार जब उसका पति शाम को घर आया तो महिला ने सारी बात बता दिया, महिला की बात सुनकर उसका पति मकान मालिक के साथ उलाहना देने पड़ोसी युवक ने घर पहुंचा तो उलाहना की बात सुनते ही आरोपी अपने कई साथियों को बुलाकर लाठी डंडों हमला कर दिया, जिसमें उलाहना देने गये दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पीड़िता द्वारा लड़ाई झगड़े की सूचना से मौके पर पहुंची पुरामुफ्ती पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है ।पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था और गुरुवार के दिन उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ ऐसा घिनौना काम करने का प्रयास किया है, वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि युवक का महिला के साथ प्रेम प्रपंच था राज खुल जाने पर उसके परिजनों द्वारा मारपीट की स्थिति पैदा हुई जिसमें उसके भी लोगों को मारा पीटा गया है, उनकी तरफ से भी थाना पुरामुफ्ती में प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कुछ सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में आकर उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है ।
0 Comments