Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारों को फांसी दी जाए, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं उच्च स्तर की सरकारी नौकरी दे सरकार...

रिपोर्ट-मनोज सोनी


कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की है। पार्टी नेता अजय सोनी ने इस संबंध में प्रदेश सरकार से मांग की है कि तत्काल हत्यारों को पकड़वाया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर फांसी दिलाई जाए। अजय सोनी ने इसी के साथ प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और उच्च स्तर की सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की है, अजय सोनी ने इस मामले में प्रदेश सरकार को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने की भी मांग की है । अजय सोनी ने कहा कि मीडिया देश का चौथी महत्वपूर्ण स्तंभ है और ऐसे में मीडिया कर्मियों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसलिए प्रदेश सरकार को चाहिए कि मीडिया कर्मियों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करे, मीडिया के लोग समाज और देश के लिए अपनी जान की परवाह न करके सच को समाज के सामने लाते हैं और ऐसे में कभी कभी उन्हें समाज विरोधी गुंडों, माफियायो और अपराधियों के खिलाफ आवाज उठानी पड़ती है जिसकी कीमत मीडिया के लोगों को जान देकर चुकानी पड़ती है, इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि देश का चौथा स्तंभ होने के बावजूद मीडिया को कोई सुरक्षा नहीं दी जाती जबकि न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका की सुरक्षा के लिए सरकार हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती है, यह अन्यायपूर्ण और अनुचित व्यवस्था है जिसके चलते हर साल कई मीडिया कर्मियों की हत्याएं होती हैं परन्तु सरकारों को कोई फर्क नहीं पड़ता है । इसी के साथ अजय सोनी ने प्रदेश सरकार से तत्काल अपराधियों और अपराध पर लगाम लगाने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में जब मीडिया के लोग सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है, अजय सोनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह किया कि विपदा की इस घड़ी में समय निकाल कर मुख्यमंत्री महोदय स्वयं पीड़ित परिवार से मिलें और पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान करें साथ ही परिवार को हरसंभव समुचित सहायता प्रदान करें ।

Post a Comment

0 Comments