Ticker

6/recent/ticker-posts

ककोढ़ा पावर हाउस के महीनों से चल रही जुए की फड़, कथित वीडियो हो रहा वायरल...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा पावर हाउस के पीछे खेत में कथित तौर पर लंबे समय से जुए की फड़ संचालित होने का मामला सामने आया है। जुआ खेलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि खेत में खुलेआम कई लोग कथित रूप से जुआ खेल रहे हैं और यहां लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की चर्चा है। वायरल वीडियो में भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कथित जुए की फड़ पिछले कई महीनों से संचालित हो रही है।

इसके बावजूद स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लंबे समय से जुआ चल रहा था तो पुलिस ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से मामले की जांच कर कथित जुए की फड़ संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना है कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करती है या नहीं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

Post a Comment

0 Comments