ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में विगत दिनों पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था, जिस पर बुधवार की शाम पूरामुफ्ती कार्यालय पर पत्रकारों द्वारा कोरोना नियम का पालन करते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त पत्रकार बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया ।
जिसके बाद पत्रकारों ने कहा कि विक्रम जोशी की हत्या करने वाले बदमाशों से समाज प्रभावित हो रहा है, इन पर कठोर कार्यवाही किए जाने की जरूरत है मुख्यमंत्री ने विक्रम जोशी के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है लेकिन पत्रकारों ने मांग किया है कि मृतक पत्रकार विक्रम जोशी के परिजनों को 50 लाख रुपया की आर्थिक सहायता दिलाई जाए साथ में उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, पत्रकार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सजा भी दिलाई जाए । पत्रकारों ने कहा कि यदि विक्रम जोशी पत्रकार के हत्यारों को योगी सरकार ने सजा नहीं दिलाई तो पत्रकार अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़क पर उतर आएगा और विशाल आन्दोलन का बिगुल फूंक देंगे, इस पत्रकारों की अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया, इस शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार अंसार अहमद उर्फ चांद भाई, वरिष्ठ पत्रकार अमर सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह, संदीप सिंह, मनोज सोनी, राजकुमार, राकेश कुमार केशरवानी, राकेश कुमार गुप्ता, संजीत कुमार, राजीव कुमार केशरवानी, सतीश कुमार वर्मा आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे ।
0 Comments