ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और क्षेत्राधिकारी चायल के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल, गोविन्द लाल गुप्ता औषधि निरीक्षक प्रयागराज, राहुल कुमार औषधि निरीक्षक प्रतापगढ के साथ उप निरीक्षक संजय सिंह परिहार, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा एवं पूरामुफ्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मातपुर में संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय रामशंकर के मकान में अवैध हैंड सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया गया है, इस अवैध फैक्ट्री से मौके पर दो अभियुक्त भी पकड़े गये है, फैक्ट्री के अंदर हैंड सैनिटाइजर में प्रयुक्त होने वाला केमिकल भारी मात्रा में बरामद हुआ है, बरामदशुदा माल को सर्वसील करके अभियुक्तगणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुरामुफ्ती पुलिस को विगत दिनों के मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि मादपुर गांव के जाने वाली रोड पर स्थित संजीव कुमार के मकान में अवैध कारोबार चल रहा है सूचना को संज्ञान लेते ही पुरामुफ्ती पुलिस ने क्षेत्राधिकारी चायल के नेतृत्व और औषधि निरीक्षक प्रयागराज से मिलकर एक टीम गठित किया, जिसके बाद अवैध रूप से मकान में चल रहे करोबार को पकड़ने के लिए छापा मारा तो मौके पर फैैैक्ट्री से अवैध हैंड सैनिटाइजर भारी मात्रा में बरामद हुआ, इस अवैध फैक्ट्री में हैंड सैनिटाइजर बनाने वाला केमिकल भी भारी मात्रा में मिला है, मौके से पुलिस ने सैनिटाइजर बनाने वाले फैक्ट्री के मालिक समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद जिन्हें थाना लाकर लिखा पढ़ी करते हुए जेल भेज दिया । पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अफजाल पुत्र श्री अफसार अहमद निवासी 61बी/1 ए नीम सराय मुण्डेरा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, अमित पुत्र गुलाब सिंह निवासी पहाड़पुर थाना मऊ जनपद चित्रकूट का नाम शामिल हैं जिनके खिलाफ स्थानीय थाना में मु0अ0सं0 310/20 धारा 18 (c) और 27 (b) औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 और धारा 420, 274, 275, 276 भादवि पंजीकृत किया गया है, इनकी अवैध फैक्ट्री से बरामदगी में 1100 लीटर आइसो प्रोपाइट एल्कोहल समेत अन्य केमिकल की सामाग्री है जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रूपए बताई जा रही है, इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय सिंह परिहार, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, दीपेन्द्र कुमार, प्रशान्त कुमार, ऋषि कुमार, महेन्द्र पाल आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
0 Comments