ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में खुल्दाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो का संज्ञान लेकर थाना खुल्दाबाद में अभियोग पंजीकृत कर लिया था, जिसके सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए उस वीडियो को पोस्ट करने वाली महिला अभियुक्ता सना उर्फ हीर को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया ।
इस सम्बंध में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर सना उर्फ हीर नाम की महिला ने हिंदू देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किया था, उसने धार्मिक सद्भावना को ख़राब करने की कोशिश की थी, जिसके द्वारा वायरल किए गए वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जनपद की खुल्दाबाद पुलिस ने स्थानीय थाना में अभियोग पंजीकृत कर के आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही मामले से संबंधित अग्रिम कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऐसे अराजक तत्व और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए बताया है कि जो कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के धार्मिक उन्माद फैलाने की चेष्टा करेगा उसके खिलाफ इसी तरह कठोरात्मक कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
0 Comments