Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना क्षेत्र के पन्नोई मोड़ पर अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार मारी टक्कर, हालत गंभीर....

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के पन्नोई मोड़ पर अज्ञात वाहन साइकिल सवार को टक्कर मार दिया, साइकिल सवार व्यक्ति का नाम लल्ला यादव पुत्र श्याम लाल बताया जा रहा है जो कि जुगवा गांव का निवासी हैं, वह अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिए चौफटका पर भाड़े पर मकान ले कर रहता हैं, वही रह कर ड्राइवरी किया करते हैं, शनिवार और रविवार लॉक डाउन के चलते वह अपने घर जुगवा आया था, सोमवार की शाम किसी कार्य के लिए अपने घर से निकल कर रोड पर जा रहा था जैसे ही पन्नोई मोड़ पर पहुंचा पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे लल्ला लाल यादव की काफी चोटें आई हैं, मौका देख चार पहिया वाहन चालक गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया है, लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर साइकिल चलाक युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments