Ticker

6/recent/ticker-posts

समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी धाता को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन...

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी धाता को माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, पार्टी द्वारा  सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य मांगे यह है कि धाता क्षेत्र में जल्द ही चीनी मिल की स्थापना की जाय, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाया जाए, समितियों से यूरिया खाद की किसानों को समुचित आपूर्ति की जाय, प्रत्येक किसान को किसान सम्मान निधि प्रदान किया जाय, साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं से सम्बंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया गया, इस अवसर पर रंजीत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह, प्रेम चन्द्र केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments