रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह
झांसी : जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कच्ची देशी शराब के कारोबारियों की धरपकड़ के लिए आज सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम बसरिया कबूतरा डेरा पर दबिश दी गई मौके से 250 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई और 6000 हज़ार लीटर लहन नष्ट किया गया तथा जे सी बी मशीन से के जरिए शराब बनाने के काम आने वाली सभी भट्टियों को नष्ट किया गया डेरा पर मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने उनके खिलाफ आवकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है, कबूतरा डेरा पर कारवाई मे क्षेत्रधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार राहुल कोतवाल संजय गुप्ता एवं देवरी चौकी प्रभारी वी के सिंह सहित अन्य पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे ।
0 Comments