रिपोर्ट-अरुण द्रिवेदी
जालौन : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग दर्जा प्राप्त मन्त्री श्याम लाल बाल्मीकि ने नगर पंचायत कर्मचारियों से कस्बा की सफाई व्यवस्था पर विशेष निर्देश दिए, साथ ही कर्मचारियो की समस्याए भी सुनी है, जिसमें सफाई कर्मचारियों ने बताया कि कोठरा कस्बा के लोग हमारी ट्राली में गोबर डाल देते हैं हम लोग परेशान हैं इसमें विशेष ध्यान दिया जाए, इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियो को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी को अनुशासन मे रह कर संस्था हित के साथ सफाई का विशेष ध्यान रखे वर्तमान मे कोरोना वायरस जैसी महामारी का दौर चल रहा है इससे सफाई का विशेष महत्त्व है सभी को मेहनत कर कस्बा को साफ सुथरा रखने का दायित्व सभी को निभाना है
इस अवसर पर थाना कोटरा पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहा जिसमें एसआई विनोद यादव अपनी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी प्रदुम कुमार, चन्दनलाल बालमीक, सुधाकर लाल बालमीक, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस, बीरेंद्र, अशोक, सन्तोष, अलका, मुन्नी, राधा, लालता प्रसाद, मनोज आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।
0 Comments