रिपोर्ट-अरुण द्विवेदी
जालौन : जनपद में उरई के विकास भवन सभागार में मोहर्रम और गणेश पूजा को लेकर जिला अधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर ने जिले भर से आए सभी वर्गों के साथ मिलकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जिसमें मुस्लिम वर्ग कि लोगों ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए शासन ने जारी किए गए गाइडलाइन और निर्देशों का पालन करने की सहमति व्यक्त की मौलाना ने जिलाधिकारी से मांग की त्योहार के दौरान बिजली पानी और साफ सफाई की व्यवस्था उचित रहे समय समय पर नगर पालिका और नगर पंचायत के जरिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके ।
जिलाधिकारी ने गणेश पूजा को लेकर हिंदू वर्ग के लोगों से अपील की कि शासन के द्वारा लगाए गए गाइडलाइन मैं किसी प्रकार का पंडाल नहीं लगाया जाएगा और उस पर पाबंदी भी लगा रखी है जिलाधिकारी ने लोगों के द्वारा जो समस्याएं बताई गई हैं उन्हें अधिकारियों को वितरित करा दिया जिससे समय रहते पूर्ण कर दिया जाएगा साथ ही कोरोना वायरस के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना सभी लोग सुनिश्चित करें जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके ।
0 Comments