Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री आवास योजना में संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर रहे हैं खेल, भरभरा कर गिरा कच्चा मकान गरीब मजदूर हुआ बेघर....

रिपोर्ट-राहुल कुमार


कौशाम्बी : जनपद में अझुवा इन दिनों कहीं तेज कहीं हल्की बरसात हो रही है जिन लोगों के कच्चे घर बने हैं या जर्जर हैं उनको बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, नगर पंचायत अझुवा में आवास आवंटन में मानकों को दरकिनार कर पात्रों को अपात्र बनाकर जेबें भरी जा रही हैं, ऐसे में गरीबों के सर छत से ढंकने का  प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देखा गया सपना हर पात्र को आवास देने का सपना नाकाम साबित हो रहा है।केंद्र से प्रदेश तक पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार की धमक भले ही अन्य जगह पर हो परन्तु नगर पंचायत अझुवा अपने पुराने ढर्रे पर रेंग रहा है।लोगों ने आवास से संबंधित जांच जिलाधिकारी से करने की अपील की है, बुधवार की सुबह अयोध्या प्रसाद पुत्र रामलखन उम्र 60 वर्ष निवासीवार्ड नं 8 सुशील का पुरवा अमीरतापुर का कच्चा घर छपरा नुमा मकान जमींदोज हो गया जिसमें उसकी पत्नी विद्या देवी 55 वर्ष पुत्री आरती देवी 14 वर्ष दब गए आनन फानन पड़ोसियों की मदद से गिरे हुए मलबे से उन्हें निकाल कर नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, वहीं कमला देवी पत्नी केसलाल निवासी वार्ड नं 8 अमीरतापुर ने बताया उसकी प्रधानमंत्री आवास के लिए जिम्मेदारों ने गुलाब नोटो के दम पर लाभ तो दिलवा दिया, लेकिन एक भी क़िस्त का धन नही आया। वहीं अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या प्रसाद को मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंर्तगत द्वितीय चरण में आवास का लाभ दिया गया था ।


Post a Comment

0 Comments