रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा जी लगातार जिला अस्पताल और सरकारी कार्यालयों में जाकर निरीक्षण कर लापरवाही करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है, जिससे सरकारी विभागों में जिलाधिकारी का खौफबना हुआ है सरकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों में उसी क्रम में आज दिनांक 11 सितंबर 2020 को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को लेकर वह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही उनके स्वास्थ्य को न हो सके, जिसके लिए जिलाधिकारी का बराबर जिलाअस्पताल का निरीक्षण करते हुए बराबर देखा जाता है, जिसमे वह एल 2 के रूप में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर पीएन चतुर्वेदी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर दीपक सेठ सहित अन्य स्टाफ के साथ बैठक कर आइसोलेशन वार्ड सहित अस्पताल परिसर की व्यावस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने एल 2 में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी देखरेख करने तथा उनके खाने- पीने की समुचित व्यवस्था तथा दवाओं का समुचित प्रबंध बनाए रखने का निर्देश संबंधित डाक्टरों को दिया, जिलाधिकारी ने अस्पताल में आक्सीजन तथा वेंटिलेटर की व्यवस्था निरंतर ध्यान करते रहने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया, जिलाधिकारी ने कहा कि ओपीडी में सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ समय से अस्पताल में पहुंच कर मरीजों की देखभाल करें, वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जी ने डाक्टरों का भी मनोबल को बढाते हुऐ कहा कि कोरोना से न डरे मरीजों का सही और समय पर ही उपचार करें, डाक्टरों की उपस्थिति निरंतर बनाए रखने का निर्देश भी दिया, जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन निरंतर करते रहने एवं बेडशीट को भी निरंतर बदलते रहने के निर्देश संबंधित स्टाफ को दिया है ।
0 Comments