Ticker

6/recent/ticker-posts

चरवा थाना क्षेत्र के रतगहां गांव में दबंगों ने दलित परिवार को पीटा, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही....

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह


कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के रतगहां गांव में एक दलित परिवार की महिलाओं को दबंगों ने मिलकर परिवार समेत जमकर पीटा है, पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है, पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने थाना पुलिस में सेटिंग बना ली है जिसके चलते उन्हें थाना में कुर्सीयां पेस की जाती है और उन्हें दुत्कार कर भगा दिया जाता है ।

मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के रतगहां गांव में एक दलित परिवार की महिलाओं को दबंगों ने मिलकर परिवार की समेत जमकर पीट दिया है, पीड़ित परिवार की रंजना कुमारी का आरोप है कि उसकी मौसी की तबीयत खराब थी जिसके इलाज के लिए उसने पड़ोस के गांव से एक युवक को घर पर बुलाया था, जिससे दबंगों ने विवाद कर लिया और उसे मारने पीटने लगे, जब वह बीच-बचाव करने के लिए दौड़े तो उन्हें भी घर में घुस घुस कर बुरी तरह से मारा पीटा है, इस बात की शिकायत लेकर जब वह सुबह चरवा थाना में गई तो वहां पर बैठे एक एसआई ने आरोपियों को कुर्सी परोस दी और उन्हें जमीन पर बैठाकर प्रताड़ित करने लगा, आरोप है कि पुलिस में अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है बल्कि आरोपियों से सांठगांठ करके उन्हें बचाने में जुट गई है, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं वह पीड़ित परिवार के घर के पास इकट्ठा होकर गाली गलौज और धमकियां दे रहे हैं, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर आरोपियों पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।


Post a Comment

0 Comments