रिपोर्ट-राहुल कुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना कोखराज के मूरतगंज पुलिस को बीती रात मिली बड़ी कामयाबी बता दे कि पुलिस अधीक्षक एस पी अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार अपराध पर अंकुश लगाए जाने के लिए मूरतगंज चौकी इंचार्ज सूबेदार बिन्द ने अभियान चलाते हुए अपने इलाके में अपराध मुक्त होने के लिए जगह जगह अपने मुखबिरों का जाल बिछा रखा है, जिसकी वजह से बीती रात करीब 10 30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मेला बाग़ के टाल के पास दो ब्रेज़ा कार व कुछ मोटरसाइकिल संदिग्धावस्था में खड़ी हुई है, तभी चौकी इंचार्ज सूबेदार बिन्द व सब इंस्पेक्टर किशनकुमार व हेड कानिस्टेबल रामकुमार दुबे, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, कांस्टेबल अनिवेश तिवारी, कांस्टेबल, चालक कमलेश कुमार ने मौके पर जाकर घेराबंदी चारो तरफ से कर लिया देखा कि कुछ जुआड़ी जुआँ खेल रहे है तभी चौकी इंचार्ज सूबेदार बिन्द ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए सभी हमराहियों को मुस्तैद करते हुए बाज के तरीके से जुआड़ियों पर हमला बोल दिया जिसमें की चार जुआड़ी पकड़े गए, और दो लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए मौके से 4100 नगद, 52 ताश के पत्ते व जामा तलाशी में 2030 रुपये, 4 मोटरसाइकिल, 2 ब्रेज़ा कार व 5 अदद मोबाइल बरामद किया पकड़े गए, अभियुक्त रफी पुत्र शफीक अहमद, मोहम्मद नौशाद, पुत्र अब्दुल कय्यूम, फैज़ान, पुत्र मोहम्मद अकबर निवासीगण मूरतगंज, सचिन यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी अशरफपुर भागने वाले विकास पुत्र पंचम निवासी मूरतगंज व अंकित यादव पुत्र जय सिंह निवासी भरवारी बताया जाता है कि फरार लोग जुआँ खेलाने वाले सरगना है ये लोग जगह बदल बदल कर आए दिन जुआँ खेलवाते थे जो बीती रात गलत जगह पर आकर जुआँ का कारोबार करने लगे थे, पुलिस ने उपरोक्त लोगो के विरुद्ध अपराध संख्या 621/20 धारा 13 जुआँ अधिनियम व 188/269 आई पी सी तथा धारा 207 एम वी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय भेजा गया है और फरार व्यक्तियों सरगना की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई है चौकी इंचार्ज सूबेदार बिन्द ने बताया कि फरार व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार करके न्यायालय पेश किया जाएग ।
0 Comments