Ticker

6/recent/ticker-posts

शेरगढ़ गांव में घरों के ऊपर से लटक रही हाईटेंशन की तार से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जाहिर की जाहिर की नाराज़गी.....

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील क्षेत्र के मूरत्तगंज ब्लाक के अंतर्गत शेरगढ़ के ग्रामीण इन दिनों बिजली की जर्जर तारों को लेकर बहुत ही भयभीत है, ग्रामीणों का आरोप है कि सैकड़ों बार सेंता पावर के जिम्मेदारों को इस जर्जर बिजली के तारों से  होने वाली हानि के बार में अवगत कराया गया, परन्तु विभाग के जिम्मेदार सिर्फ स्टीमट बनाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे है, ग्रामीणों ने बताया कि शेरगढ़ में इंटर कॉलेज के साथ साथ कई लागों के मकान के ऊपर हाई टेंशन की तार लटक रही है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इन्हीं समस्याओं को लेकर आक्राशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर जल्दी ही विभाग ने जर्जर तारों को नही बदलवाया तो गांव में बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जायेगा, इस दौरान हरिआम केसरवानी, फिराज़ अहमद, बसंत लाल, मोहम्मद फैज, आत्म, रविकांत सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे । 

Post a Comment

0 Comments