ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में सपा का तहसील स्तर पर जबरदस्त प्रदर्शन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी चरखारी के तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, ये प्रदर्शन भाजपा सरकार में फैली अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि,एवं बेहाल किसान,तथा बेरोजगारी और ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में किया जा रहा है सपा के पूर्व चरखारी विधायक कप्तान सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुँच कर राज्पाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा और नारेबाजी करते हुए मौजूदा सरकार के क्रियाकलापों का जमकर विरोध किया, पूर्व विधायक ने कहा कि आज भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है श्रमिकों के साथ खिलवाड़ किया गया है प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुई है पुलिस गुंडागर्दी करने पर आतुर है ऐसे में आम जनता के सामने अब केवल समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प बची है पूर्व विधायक कप्तान सिंह ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में फिर लोग साइकिल की सवारी करेंगे, इस दौरान पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख करन सिंह राजपूत, हाजी ताजुद्दीन, सपा नेता जीतेंद्र यादव, अंशुल यादव, मुस्तफा खान, मुहम्मद अहमद, सद्दाम के साथ साथ तमाम समाजवादी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
0 Comments