Ticker

6/recent/ticker-posts

बदमाशों ने किया घर में घुसकर महिला की हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस के कई आला अधिकारी....

रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह


झांसी : जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र में चोरी की वारदात के बाद महिला की हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है, आरोप है कि ग्राम भंडरा में रात्रि के समय एक घर में घुसे बदमाशों द्वारा महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पूरे जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है ।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम भंडरा में विगतरात्रि लगभग 12:00 से 1:00 के मध्य जब घर के सभी लोग सो रहे थे उसी दौरान अज्ञात बदमाश चोरी की नियत से घर में घुसे और महिला अफसाना बानो उसके पति अफरोज की जाग जाने के बाद पति के साथ मारपीट पर महिला की हत्या कर बदमाश मौके से भाग निकले सूर सुनकर आस-पड़ोस के लोग जाग गई और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार पी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घटना का जल्द ही खुलासा करने की बात कही है ।

Post a Comment

0 Comments