रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में माफियाओं और गैंगेस्टर अपराधियों पर हो रही कार्यवाही के क्रम में कौशाम्बी जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव में बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद गिरोह के एक सदस्य के अवैध तरीके से बनाये गये आलीशान मकान को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया है ।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हटवा गांव का मोहम्मद जैद पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी है, जैद पर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से हटवा गांव में आलीशान इमारत खड़ी कर ली थी, जिसे आज पीडीए के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया, पुलिस मोहम्मद जैद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । जोनल अधिकारी शत शुक्ला के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण की टीम शनिवार सुबह साढ़े दस बजे कौशांबी की सीमा से सटे हटवा गांव पहुंच गई। दो दर्जन से अधिक मजदूरों की मदद से पहले मकान खाली कराया गया, करीब दो करोड़ से बने मकान में जैद का परिवार रहता था, मकान खाली कराने के बाद पीडीए ने कार्यवाही शुरू किया, तकरीबन पांच घंटे तक कार्यवाही में आधा दर्जन जेसीबी की मदद से मोहम्मद जैद के तीन मंजिला मकान को ध्वस्त करा दिया, अधिकारियों का कहना है कि 600 वर्ग गज में दो मंजिला भवन वर्ष 2015 में बनवाया गया था, मकान बनाने के पूर्व विकास प्राधिकरण से नक्शा नहीं पास कराया गया था, पूर्व में भवन स्वामी को इस संदर्भ में नोटिस दिया गया था लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया ।
वहीं जिस जमीन पर मकान बनवाया गया अब सदर तहसील ने उसकी जांच शुरू कर दी है, सूत्रों की मानें तो 600 वर्ग गज में सरकारी जमीन भी कब्जा की गई है, मकान के बाहर 1000 गज जमीन खाली पड़ी है, प्रशासनिक अधिकारी इसकी जांच में जुटे हुए हैं, विकास प्राधिकरण की टीम जेसीबी लेकर पुलिस बल के साथ हटवा गांव पहुंची, बंगले में जेसीबी लगते ही लेक्चरर मोहम्मद जैद की मां शाहिदा बेगम बेहोश हो गईं ।
आसपास के लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है । हटवा गांव के मोहम्मद जैद सात भाई और पांच बहन हैं तीसरे नंबर की बहन रूबी की शादी पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साथ हुई है, जैद के दो भाई कमर और फैजी सऊदी अरब में रहते हैं, जबकि तीन भाइयों सद्दाम, गद्दाफी और फैसल की अभी शादी नहीं हुई है, पांच बहनों में सबकी शादी हो गई है, हटवा गांव के मोहम्मद जैद पेशे से एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है वह माध्यमिक शिक्षक संघ में राज्य परिषद सदस्य भी है, गांव में चर्चा है की अशरफ से रिश्तेदारी होने के कारण उसके मकान पर कार्यवाही की गई है ।
0 Comments