ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से किसानों की आय दुगुनी करने की मांग की है, पार्टी जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने इस संबंध में आज सरसवा ब्लॉक के कई मजरों में भ्रमण एवं गरीब किसानों से मुलाकात करने के बाद यह मांग उठाई है । जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने कई मजरों जैसे लोधन का पुरवा, चंदेलन का पुरवा, रामाधीन का पुरवा आदि के भ्रमण के दौरान किसानों की माली हालत देखने के बाद केंद्र प्रदेश सरकार से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने एवं किसानों को भी आधुनिक आर्थिक विकास के पायदान पर उपर उठाने के लिए जरूरी उनकी आय दुगुनी करने को जरूरी बताया है साथ ही यह मांग किया कि भूमिहीन और बंटाई पर खेती करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अलग से गरीब किसान कल्याण पैकेज की घोषणा की जाय, केंद्र सरकार द्वारा साल 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के मामले पर प्रेम चन्द्र केसरवानी ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि एक तरफ सरकार डीजल, खाद, बीज, बिजली आदि का दाम बढ़ा रही है वहीं दूसरी तरफ किसानों को दुगुनी आय करने का झांसा दे रही है ।
आगे कहा कि अगर कृषि लागत इसी तरह बढ़ती गई और आवारा जानवर किसानों की फसलों का नुकसान करते रहे तो साल 2022 तक किसानों की आय दुगुनी होने के बजाय आधी हो जाएगी, इसी के साथ प्रेम चन्द्र केसरवानी ने किसानों को समर्थ किसान पार्टी में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश एवं केन्द्र में किसानों की सरकार नहीं बनेगी, किसानों का भला नहीं होगा और किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर रहेगा एवं खून के आंसू बहाता रहेगा, इस अवसर पर दिलीप सरोज, पन्ना लाल सरोज, सुमेर चन्द्र सिंह लोधी, राजू कोरी, परिहार सिंह लोधी, नोखेलाल रैदास आदि मौजूद रहे ।
0 Comments