Ticker

6/recent/ticker-posts

नसबंदी कराने आई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने सीएससी केंद्र में काटा हंगामा...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में बीते शुक्रवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरखारी में चल रहे नसबंदी केंप में चिकित्सक की लापरवाही के चलते विवाहिता की मौत हो गयी ,गलत इंजेक्शन के लगने से मौत होने पर मृतका के परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा काटा,
खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम बारी निवासी नीलम पत्नी किशन अहिरवार गांव की आशा बहू रेखा कुमारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरखारी नसबंदी करवाने आयी थी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में नसबंदी केंम्प में डॉ.डीके सुल्लेरे द्वारा सभी महिलाओं की नसबंदी की जा रही थी नसबंदी के दौरान नीलम को इंजेक्शन दिया गया और उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी गम्भीर हालत के चलते आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा लेकिन नीलन की रास्ते मे ही म्रत्यु होगी, वही नीलम का पति किशन ने डाक्टरो पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बताया है कि मेरे गैर मौजूदगी में आशा बहु रेखा मेरी पत्नी को लेकर आई थी जहाँ डाक्टरो द्वारा लापरवाही बरतने से यह घटना घटित हुई है और इंजेक्शन देने के काफी देर तक ऑपरेशन न करने की वजह से मेरी पत्नी की म्रत्यु हुई है और मर्त्य अवस्था मे ही उसको रिफर किया गया है, किशन मामले की तहरीर देने चरखारी कोतवाली पहुचा जहाँ पर उसे यह कह कर वापस कर दिया गया कि आप खरेला थाना के निवासी है और वही सूचना दे, खरेला पुलिस पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और पति ने मामले की जांच कराने की मांग की है ।


Post a Comment

0 Comments