Ticker

6/recent/ticker-posts

पिपरी थाना क्षेत्र के चायल में मनबढ़ युवक ने घर में घुसकर महिला को पीटा, दिया दोबारा मारने की धमकी....

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र की चौकी चायल के अंतर्गत चायल खास वार्ड नंबर 6 आजाद नगर की रहने वाली सुमन देवी ने थाना पिपरी में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया है कि उसी के मोहल्ले में रहने वाला एक युवक जो कि झगड़ालू और मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है, आए दिन उसे किसी ना किसी बातों को लेकर गाली गलौज करता रहता है, जब वह इसका विरोध करती है तो उसे मारपीट देता है, इसकी शिकायत उसने कई बार स्थानीय चौकी चायल में किया, लेकिन पुलिस चौकी में दोनों को बुलाकर समझौता करा देती थी, आरोप है कि मंगलवार की सुबह युवक उसके घर में जबरन घुस आया और एकाएक गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगा, महिला ने जब शोर मचाया तो वहां से भाग गया, इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने थाना में किया है शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही में जुट गई है ।

Post a Comment

0 Comments