Ticker

6/recent/ticker-posts

चरवा थाना क्षेत्र के रैया देहमाफी गांव में दबंगों ने दलित परिवार को पीटा, कई लोगों को आई गंभीर चोटें...

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के रैया देहमाफी गांव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक ही परिवार के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रैया देहमाफी गांव निवासी एक युवक विनोद कुमार पासी पुत्र स्वर्गीय छेदीलाल लघुशंका करने के लिए वही स्थित एक पुलिया पर गया हुआ था, जहां पर पहले से मौजूद कुछ लोग उसे देखकर गाली गलौज करने लगे, इस बात का जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंग आरोपी आग बबूला हो गए, आरोप है कि देखते ही देखते सभी ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया, शोरगुल सुनकर जब पीड़ित के परिवार वाले बीच बचाव करने के लिए आए तो उन्हें भी दबंगों ने मारा पीटा है, जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाना चरवा में किया लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही आरोपी दबंगों पर नहीं किया है, जिससे निराश होकर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से किया है साथ ही आरोपी दबंगों पर कार्यवाही कराने की मांग की है । 

Post a Comment

0 Comments