रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में क्राइम इंटेलिजेंस कोर्स ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ प्रधान कार्यालय कसिया रोड मूरतगंज में मनाया गया। संस्था के संस्थापक, चेयरमैन आनंद कुमार त्रिपाठी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश साहू के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीनियर एडवोकेट बार एसोसिएशन कौशांबी के जिलाध्यक्ष नरनारायण मिश्रा, विशिष्ट अतिथि इश्तियाक अहमद प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया महासंघ, सुरेश सिंह ब्यूरो चीफ जी जी न्यूज़, पत्रकार कुलदीप सिंह खालसा गुरुद्वारा पुरामुफ्ती, नरेंद्र सिंह जीजी न्यूज़, जिला प्रभारी दीपक कुमार वर्मा रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि हमारे देश में क्राइम, करप्शन बहुत ही अधिक बढ़ रहा है जिस पर अंकुश लगाने के लिए हमें एक ऐसे संगठन की आवश्यकता थी जो निर्धन व गरीबों को भी न्याय दिला सके, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज से 4 वर्ष पहले राष्ट्रीय अपराध खुफिया बल ट्रस्ट की स्थापना की गयी, ट्रस्ट ने सैकड़ों गरीब लोगों को न्याय दिलाया व अपराधियों को जेल भिजवाने का भी कार्य किया, इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नर नारायण मिश्रा, सुरेश सिंह, इश्तियाक अहमद, आनंद त्रिपाठी तथा अन्य सदस्यों ने भी सभा को संबोधित किया और ट्रस्ट के उद्देश्यों, कार्यों को संग़ठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी, कार्यक्रम में उपस्थित वालंटियर टीम पुनीत त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह यादव, अली अहमद, मैहर लाल, संजय सिंह, संतलाल, मुकेश कुमार, जगदीप सिंह, आशीष, गुड्डू सोनी, जैगम हलीम, उमेश मिश्रा, कमलेश कुशवाहा, अमजद अली, अजीत जयकर, अशोक कुमार आदि टीम के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
0 Comments