Ticker

6/recent/ticker-posts

बसुहार और गौहानी से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क हुई ध्वस्त, जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे राहगीर....

रिपोर्ट-शुभम यादव


कौशाम्बी : जनपद में अभी भी कई ऐसे सड़के देखने को मिल रही है जो कि गढ़ा युक्त है, नेवादा ब्लाक के ग्राम बसुहार से घुरि गौहानी होते हुए हाइवे से जोड़ने वाली लिंक रोड काफी खराब स्तिथि से गुजर रहा है।मार्ग के बीच मे कई गाओं पड़ते है, अधिकतर ग्राम के अन्दर की सड़क बेहद खराब हो चुकी है जलजमाव बना रहता है जिसके कारण बड़े बड़े गड्ढे हो गए है, आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कई लोग तो गिरकर काफी चोटहिल हो जाते है, यही हाल बसुहार ग्राम सभा के मजरा घासी राम का पूरा का है जहाँ से यही मार्ग निकलती है।काफी खराब है बड़े बड़े गड्ढे हो गए है और जल जमाव बना हुआ है । आखिर क्या कारण है कि जहा जहा ग्राम है वहा की जोड़ने वाली लिंक सड़के खराब अवस्था मे है, कौन है इसका जिम्मेदार क्या ग्राम प्रतिनिधि जिम्मेदार है क्यों कि जलजमाव को तो ग्राम वाले ही दूर कर सकते है, खैर कुछ भी हो सड़क का निमाड़ अति आवश्यक है।जिम्मेदार इसपर धयान दे ताकि आम जनता को दिक्कत से निजाद मिल सकती है ।

Post a Comment

0 Comments