Ticker

6/recent/ticker-posts

आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरी सहित तीन की मौत, चार लोग झुलसे, मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी...

रिपोर्ट -राजकुमार

कौशाम्बी : जनपद में मंगलवार की शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों समेत तीन लोगो की मौत हो गयी, मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, सूचना मिलने के बाद चायल एसडीएम ज्योति मौर्या व थानाध्यक्ष पुरमुफ़्ती रमेश पटेल मयफोर्स मौके पर पहुंचे, एसडीएम चायल ने आवश्वासन दिया कि शासन की ओर से जो निर्धारित मदद होगी परिवार वालो को दी जाएगी, चायल तहसील के गौसपुर गांव निवासी शंकरलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है । मंगलवार की दोपहर उसकी पत्नी सरलादेवी उम्र 45 अपनी पुत्रियों अर्चना उम्र 17, संजना 10 और आंचल 6 के साथ धान के खेत की निराई करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान तेज बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरी, इसके चपेट में आने से आंचल 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला अपने दो पुत्रियों के साथ काफी झुलस गई, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान संजना  उम्र 10 की भी मौत हो गई, इसी तरह काजीपुर गांव में बकरी चराने गए राजकरन 15 की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी, साथ ही उसकी चार बकरियों की भी मौत हो गयी, बगल के गांव हुसैनमई में राम मनोहर ( 45) गंभीर रूप से झुलस गए, सभी को इलाज़ के लिये अस्पातल में भर्ती कराया गया हैं ।

ग्रमीणों ने इसकी सूचना थाना और तहसील प्रशासन को दिया, जानकारी होने के बाद एसडीएम ज्योति मौर्य, पुरमुफ़्ती एसओ रमेश पटेल मौके पर पहुच गए, एसडीएम चायल ने परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा निर्देशित मदद दी जाएगी, वहीं पुरामुफ्ती पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

Post a Comment

0 Comments