Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में मौत बनाकर गिरी आकाशीय बिजली, तीन लोगों की गई जान, कई घायल...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में मंगलवार को आकाशीय बिजली ने ग्रामीणों पर यमराज बनकर टूट पड़ी, चारों तरफ छाए बादलों ने तेज आवाज के साथ लोगों पर कहर बरपा दिया, चायल तहसील क्षेत्र के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहन संजना, आंचल की मौत हो गई है, वहीं उनका एक भाई और माँ सरला देवी झुलस गये हैं, इसी तरह काजीपुर गांव में भी आकाशीय बिजली कि चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर राजकरण पुत्र हीरालाल सरोज की मौत हो गई, साथ ही उसकी पांच बकरियां भी चपेट में आने से मर गईं हैं, कोखराज थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग झुलस गये हैं घायलों का अस्पताल में चल रहा है फिलहाल इन हादसों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित के घर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया है, वहीं मृतक के परिजनों से मुलाकात करके प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है साथ ही घायलों को भी इलाज की सहायता राशि देने की बात कही है, आकाशीय बिजली के कारण हुई दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।

Post a Comment

0 Comments