Ticker

6/recent/ticker-posts

संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोना जरूरी, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर बताए तरिके, पोषण अभियान के तहत मनाया गया हैण्ड वाशडे...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में 11 सितंबर 2020 को राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर हैण्ड वाश डे मनाया गया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर भी लोगों को हाथ धोन व स्वच्छता के सही तरीकों की जानकारी दी, कुपोषण और इसे दूर करने के घरेलू टिप्स भी दिए, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता व साफ-सफाई को पोषण अभियान में शामिल किया गया है कोरोना काल में सफाई का महत्व बहुत बढ़ गया है, इसे लेकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं बच्चों को भोजन करने से पहले व बाद में तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी जागरूक करने की जरूरत है दरअसल यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का ही एक हिस्सा है हाथ की धुलाई से बीमारियों से बचा जा सकता है, कबरई ब्लाक के किडारी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना शर्मा ने गांव में घर-घर जाकर हाथ धोने के तरीके बताए। महिलाओं से कहा कि वह अपने बच्चों को हाथ धो कर खाना खाने की आदत डालें, बच्चों को खाना खाने से पूर्व साबुन से हाथ साफ करके सफाई का महत्व समझाएं, उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जहां तन मन की शुद्धि होती है वहीं रोगों से भी मुक्ति मिलती है जिससे समय धन दोनों की बचत होती है, उन्होंने कहा कि जैसे घर की साफ सफाई पर विशेष ख्याल रखा जाता है । बीमारी से बचा सकती है सफाई, स्वस्थ भारत प्रेरक सुशील कुमार का कहना है कि सफाई ही बीमारी से लड़ने का पहला हथियार होता है, बीमारियों के संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका सफाई का पहला चरण खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोना होता है कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोने की आदत बहुत जरूरी है। इसी के तहत गांवों में लोगों को हाथ धोने के सही तरीके और फायदे बताए जा रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments