Ticker

6/recent/ticker-posts

मूरतगंज चौराहे के समीप पल्हना रोड के सामने मेडिकल स्टोर के पीछे चल रही फर्जी क्लीनिक, झोलाछाप डॉक्टर काट रहा गरीब मरीजों की जेब.....

रिपोर्ट-जैगम हलीम



कौशाम्बी : जनपद में आखिर कब तक मेडिकल स्टोर, क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन पर अस्पतालों का संचालन होता रहेगा, यह बड़ा सवाल है अक्सर नर्सिंग होम, क्लीनिकों के बाहर लगे बोर्ड में बड़े बड़े डॉक्टरो के नाम तो बहुत लिखे होते हैं लेकिन अन्दर की जमीनी हकीकत विल्कुल अलग होती हैं, इन फर्जी क्लीनिकों में ऐसे चिकित्सक इलाज करते हैं जिनके पास डिग्री के नाम पर कुछ नही होता हैं इनका इलाज जोखिम भरा रहता है, आए दिन मामूली मर्ज पर मरीजों को यहां मौत की खाई में झोंक दिया जाता हैं, सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो कहा जा रहा है कि यह अस्पताल संचालको की शिकायत यदि कोई करने की बात करता है तो यह विभाग के आलाधिकारी तक सुविधा शुल्क में मोटी रकम देने की धमकी देने से बाज नहीं आते हैं, वह बात अलग है कि आलाधिकारी तक सुविधा शुल्क की रकम पहुचती हैं या फिर नही लेकिन कही न कही ऐसे अस्पताल संचालक विभाग के आला अफसरों की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे है, या फिर इन्हें जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है ।

उदाहरण के तौर पर आपको बता दें कि मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र अंतर्गत मूरतगंज चौराहे के समीप पलाहना रोड के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर के पीछे फर्जी क्लीनिक संचालित हो रही है, जिसमें सुविधाओं के नाम पर गरीब भोली भाली जनता की जेब से अच्छी तरह से पैसे निकाला जा रहा हैं, क्लीनिक में मौजूद एक झोलाछाप डॉक्टर बैठता है जो जोखिम भरा बड़ा से बड़ा इलाज करने का दावा टोकता है, यहां तक कि हर तरह का ऑपरेशन करने और करवाने का ठेका भी लेता है, सामने से मेडिकल स्टोर की तरह दिखने वाली क्लीनिक पर मेडिकल स्टोर का ही बोर्ड लगा हुआ है, जिसके बगल से गली के अंदर जाने पर इसकी क्लीनिक नजर आती है जहां पर हॉस्पिटल की तरफ बेड लगाकर ग्लूकोज की बोतल टंगी रहती है, यहीं पर झोलाछाप डॉक्टर गरीब मरीजों के साथ इलाज के नाम पर खेल खेलता है, साथ ही भोले भाले मरीजों को बेवकूफ बनाकर अपनी जेबें भर रहा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक इस पर कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की गई लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा करो डॉक्टर पर कार्यवाही कराने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments