रिपोर्ट-घनश्याम यादव
कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा के समीप संकरा बाबा धार्मिक स्थल के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी, प्राप्त जानकारी के अनुसार भोंदल उर्फ भोंदू पुत्र सूरज बली प्रजापति उम्र लगभग 45 वर्ष वार्ड नंबर 3 शांति नगर अझुवा ने पारिवारिक कलह से ऊबकर आत्महत्या कर लिया, मृतक के भतीजे ने बताया कि वह दिन रात शराब के नशे में रहते थे, खेती बारी न के बराबर है, इनकी शादी हुई थी परंतु पत्नी ने 15 से वर्ष पहले इन्हें छोड़ दिया था, एक भी बच्चा नही है, मजदूरी कर वह पेट पाल रहे थे, लॉक डाउन के दरम्यान वह बम्बई से वापस आ गए थे और शराब के बहुत शौकीन थे चाहे भोजन न मिले शराब अवश्य मिलना चाहिए बीती रात किसी समय संकरा बाबा के पास रेल से कट गए, रेलवे ट्रैक मैन गंगादीन मौर्य व रेलवे पुलिस बल के कांस्टेबल जे एन यादव की सूचना पर अझुवा चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा मय हमराही मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
0 Comments