ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद के कबरई में हुई व्यवसाई की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलित हैं उन्होंने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष करन सिंह राजपूत की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में नामजद अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी, निर्दोषो को परेशान न किया जाए, पीड़ित परिवार की जान माल की सुरक्षा, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाये, सीबीआई जांच की मांग, समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की और इंद्र कांत इंद्र कांत के परिवारी जनों को न्याय दिलाए जाने की मांग की है। मौके पर जगदीश यादव जिला सचिव अंशुल यादव विधानसभा उपाध्यक्ष रमाकांत राजपूत सुरेंद्र यादव जितेंद्र यादव हाजी ताजुद्दीन रिंकू द्विवेदी नगर अध्यक्ष मनोज कुशवाहा सहित दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
0 Comments