Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश परिवहन आयुक्त एवं नोडल अधिकारी धीरज कुमार साहू ने कस्बा कोटरा का किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा....

रिपोर्ट-अरुण द्विवेदी


जालौन : प्रदेश परिवहन आयुक्त एवं नोडल अधिकारी धीरज कुमार साहू ने कस्बा कोटरा एवं ग्राम सिकरी ब्यास में औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवा शिक्षण व्यवस्था एवं विकास कार्य सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, प्रदेश परिवहन आयुक्त नोडल अधिकारी धीरज कुमार साहू जिला विकास अधिकारी प्रशांत कुमार अपर जिला अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सीएमओ अल्पना बस्तरिया ने कस्बा कोटरा की नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर सफाई व्यवस्था एवं कार्यालय के दस्तावेज की रखरखाव की जांच की इसके बाद सभी अधिकारी जच्चा बच्चा केंद्र एवं सामुदायिक आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचकर दवा वितरित रजिस्टर एवं स्टाफ रजिस्टर का निरीक्षण किया यहां कैल्शियम की दवा ना होने पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई इसके बाद प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया यहां मात्र एक अध्यापिका मिली
इसके बाद सभी अधिकारियों ने कस्बा की मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया एवं संतुष्ट दिखे कस्बा में बन रही काशीराम आवास कॉलोनी का निरीक्षण किया इसमें अधूरे पड़े नल बिजली के काम को शीघ्र पूरा करने के लिए नगर पंचायत अधिकारी प्रदुम्न कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इसके बाद सभी अधिकारी ग्राम सिकरी व्यास पहुंचे यहां प्राथमिक विद्यालय में 5 अध्यापकों अध्यापको में दो उपस्थित थे इस पर नोडल अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए वही ग्राम सिकरी व्यास में ब्रह्मचारी पुत्र मदारी के अधूरे पड़े शौचालय पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए ऐसे काम तुरंत पूर्ण कराए जाएं ।


Post a Comment

0 Comments