रिपोर्ट-अरुण द्विवेदी
जालौन : जनपद में कोच उरई रोड के बीच में ग्राम इमलिया में अरुण कुमार निरंजन पूर्व प्रधान के यहां विगत 80 वर्षों से चला आ रहा हनुमान जी अवतरण दिवस का कार्यक्रम इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां हर वर्ष एक दर्जन कीर्तन मंडलों द्वारा भक्तिमय एवं संगीतमय मंत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ,चलने वाली संगीतमय ध्वनि जो पूरे 24 घंटे अनवरत चलती है लेकिन इस वर्ष सरकार की गाइडलाइंस के निर्देशानुसार केवल 3 कीर्तन मंडलों में सिमट कर रह गई इसमें भी सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया, जिसमें कोटरा मंडल से घासीराम त्यागी, छन्नूकेवट, मन प्यारे केवट खूबचंद श्रीवास, अर्जुन सिंह परिहार, अरुण द्विवेदी, अमित द्विवेदी एवं पहाड़ पुरा समथर स्टेट से बब्बू दीवाना, बबलू शिल्पकार, दीनदयाल फौजी एवं हीरा सिंह एवं करगुवा मंडल से देवेंद्र पटेल, भोला, राकेश एवं रामबाबू ने हरिनाम संकीर्तन को पूरा किया ।
0 Comments