Ticker

6/recent/ticker-posts

मंझनपुर तहसील परिसर से दिनदहाड़े स्टाम्प विक्रेता की पेटी हुई चोरी, नकदी समेत स्टांप उठा ले गए चोर...

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर से सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने एक स्टाम्प बिक्रेता की पेटी पार कर दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार मंझनपुर सदर तहसील में सोमवार की दोपहर स्टाम्प बिक्रेता कमरूल हसन निवासी तहसील के पीछे नया नगर रोज़ की तरह रजिस्ट्री कार्यालय के ठीक सामने एक तखत पर स्टाम्प पेटी लगाकर बैठे थे और लगभग 3.30 बजे स्टाम्प पेटी में ताला बंद करके सामने रजिस्ट्री बैनामा कार्यालय एक वकील के साथ कुछ जानकारी के लिए गए वापस आते ही चोरों ने पेटी पार कर दिया, जिसमें मु0 सात लाख पचास हजार रुपए के स्टाम्प पेपर एवं तीन लाख पचहत्तर हजार रुपए नगदी समेत जरूरी दस्तावेज पार हो गया है, घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई जिसपर इंस्पेक्टर मनीष कुमार पाण्डेय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल किया एवं चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है, कमरूल की तहरीर पर पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments