Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी पुलिस के सिराथू चौकी इंचार्ज ने लूटेरों को किया गिरफ्तार, लिखा पढ़ी कर भेजा जेल, मोटर साइकिल समेत कई चीजें बरामद....

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 7 सितंबर को उप निरीक्षक हेमन्त मिश्रा चौकी प्रभारी सिराथू मय पुलिस फोर्स के मु0अ0स0 393/20 धारा 394 भादवि के माल व अभियुक्त की तलाश में थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण बुलबुल खाँ पुत्र प्रसाद बाज निवासी रामपुर धमावा थाना सैनी कौशाम्बी, विक्रम रैदास पुत्र स्वर्गीय वीरेन्द्र रैदास निवासी रामपुर धमावा थाना सैनी कौशाम्बी को समय 11 बजे शमशाबाद मोड़ ग्राम रामपुर धमावा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 500 रुपए घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोबाइल तथा अभियुक्त विक्रम रैदास के पास से एक अदद अवैध तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । लूटे गये माल की बरामदगी, लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल नम्बर UP73W3840 बजाज प्लेटिना के आधार पर अभियुक्तगणों का नाम प्रकाश मे लाते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 396/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विक्रम रैदास पुत्र स्वर्गीय वीरेन्द्र रैदास निवासी रामपुर धमावा थाना सैनी कौशाम्बी के पंजीकृत किया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया, इन शातिरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हेमन्त मिश्रा चौकी प्रभारी सिराथू, कांस्टेबल हर्षेत मिश्रा, कांस्टेबल विजयपाल, विनेश कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।


Post a Comment

0 Comments