Ticker

6/recent/ticker-posts

भरवारी में चायल विधायक के मकान का गिरा बारजा, मलबे में दबे मजदूरों को विधायक ने अपनी कार से भेजवाया हॉस्पिटल....

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील क्षेत्र नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित अपने पूराने मकान में बीते कई दिनों से चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता मरम्मत करा रहे थे, शनिवार को दोपहर बारह बजे मजदूरों द्वारा बारजा तोड़ने का कार्य चल रहा था तभी अचानक बारजा भरभरा कर गिर गया, जिसमें दो मजदूर और एक बाइक मलबे में दब गये, आस-पास के लोगों ने आनन- फानन में मलबे में दबे लोगों को निकालवा कर घटना की सूचना विधायक को दिया, लोगों को सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तुरंत अपनी कार से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहाँ दो लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है, सूचना पर भरवारी चौकी इंचार्ज योगेश तिवारी सहित नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी ।

Post a Comment

0 Comments