Ticker

6/recent/ticker-posts

कुरई घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गई तीन लड़कियों की डूबकर हुई मौत, अन्य तीन को वहां मौजूद गोताखोरों ने बचाया....

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट में एक ही परिवार की तीन लड़कियों की गंगा नदी में डूब कर मौत हो गई, तीनों मृतक लड़कियां अन्य तीन लड़कियों के साथ सुबह गंगा नदी में स्नान करने उरई घाट पर आई थी जहां पर गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब कर उनकी मौत हो गई वहीं पर मौजूद गोताखोरों द्वारा अन्य तीन लड़कियों को बचा लिया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट में एक ही परिवार की तीन लड़कियों की गंगा नदी में डूब कर मौत हो गई, तीनों मृतक लड़कियां अन्य तीन लड़कियों के साथ सुबह गंगा नदी में स्नान करने कुरई घाट पर आई थी जहां पर गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब कर उनकी मौत हो गई, वहीं पर मौजूद गोताखोरों द्वारा अन्य तीन लड़कियों को बचा लिया गया, एक ही परिवार की तीन लड़कियों की गंगा नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची है स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया ।


जिसके बाद एसडीएम चायल ज्योति मौर्य, सीओ चायल डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को से मुलाकात कर घटना की जानकारी लिया, बताया जा रहा है कि लड़कियां रोजाना मलमास के दौरान गंगा में स्नान करने आया करती थी रविवार की सुबह वह गहरे पानी में चली गई जिसकी वजह से डूब कर उनकी मौत हो गई, लड़कियों का नाम मीनू 15 वर्षीय पुत्री मानसिंह, सीता देवी 13 वर्षीय पुत्री मायाराम, आशा देवी 14 वर्षीय पुत्री देशराज जो कि कुराई गांव की रहने वाली बतायी जा रहीं हैं ।

Post a Comment

0 Comments