Ticker

6/recent/ticker-posts

चिंतेपुरा वार्ड में राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार पर लगाए मनमानी करने के आरोप.....

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में चरखारी के चिंतेपुरा वार्ड में राशन कार्ड धारकों ने वहां के कोटेदार पर मनमानी करने व घटतोली करने के आरोप लगाए हैं, वहीं कोटेदार का कहना है कि, जिस कटोरे से हम राशन देते हैं राशन को पॉलिथीन में डालने के बाद वेट करवाते हैं कम ज्यादा होने पर उसे पूरा भी करते हैं व नियमानुसार खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है, वहीं राशन कार्ड धारक रामनरेश ने कहा कि जो हमको चना दिया गया है वह 2 किलो की जगह 1700 ग्राम ही निकला। इसके अलावा नया पुरा वार्ड के पार्षद पति ने भी कोटेदार के द्वारा की जा रही मनमानी पर कहते हुए कहा कि कोटेदार की गई शिकायत है वार्ड वासी कर चुके हैं इसीलिए कोटेदार पर नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments