रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशांबी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव इंटर कॉलेज के पास जीटी रोड पर प्रयागराज की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव इंटर कॉलेज के पास जीटी रोड पर प्रयागराज की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं, बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम सोनू है वह भरवारी क्षेत्र का रहने वाला है, किसी कार्य से प्रयागराज की तरफ गया था, वापस लौटते समय जैसे ही वह महंगाव इंटर कॉलेज के समीप स्थित पुलिया पर पहुंचा, पुलिया पर चढ़ते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं, आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है ।
0 Comments