रिपोर्ट - विरेंद्र कुमार
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश शासन के राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ बाल्मिक जी का कौशांबी में आगमन। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जी का बाल्मिक समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत। आज नगर पंचायत अझुवा में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ बाल्मिक जी के आगमन पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत उनके साथ महादलित परिसंघ अखिल भारती के राष्ट्रीय महासचिव चंदन लाल बाल्मिक भी उपस्थित थे जिला अध्यक्ष प्रयागराज सुरेंद्र लाल बाल्मिक रामू आनंद, वीरेंद्र कुमार बाल्मीकि विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष ,अमरजीत भारती एडवोकेट, देवनाथ धाकड़े आदि बाल्मिक समाज के लोग उपस्थित थे इस बीच नगर पंचायत के सैकड़ो सफाई कर्मचारियों भी उपस्थित थे और आयोग के अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों की समस्या को भी सुना सम्बन्धित अधिकारीयों को समस्या निदान हेतू आदेशित भी किये इसके बाद सिराथू के लिए प्रस्थान हुए और जिला मुख्यालय भी भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Comments