रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हथियाभीट, मजरा छबीलवा गांव की रहने वाली एक विवाहिता अपने ही पति की मारपीट से तंग आकर दर-दर की ठोकरें खा रही है, उसका कहना है कि जब से उसकी शादी उसके पति के साथ हुई है तभी से वह उसके साथ मारपीट करता चला आ रहा है, जब उसके बर्दाश्त से बाहर हुआ तो वह उसे छोड़ कर अपनी मां के साथ अपने घर चली आई, इस बात की शिकायत उसने स्थानीय थाना में किया लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा अभी तक उसके पति पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गांव की रहने वाली एक विवाहिता अर्चना देवी जिसकी शादी आज से लगभग 7 वर्ष पूर्व धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवां गांव में एक व्यक्ति के साथ हुई थी, अर्चना का कहना है कि जब से उसकी शादी उसके पति से हुई है तभी से वह उसके साथ मारपीट करता चला आ रहा है, उसके साथ साथ उसके जेठ जेठानी और देवर भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे, जब उसे लगा कि मेरी जान का खतरा बढ़ रहा है तो वह अपनी मां के पास अपने घर छबिलवा गांव चली आई, जिसके बाद पति की प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत वह लंबे समय से स्थानीय पुलिस थाना से कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस ने उसका मामला दर्ज नहीं किया है, कई बार उसने लिखित शिकायती पत्र थाना पुरामुफ्ती से लेकर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया लेकिन उसे सिर्फ सांत्वाना ही मिली है, विवाहिता की मां कमला देवी का आरोप है कि जब भी वह पुलिस थाना में जाती है उसे वहां पर बैठे दरोगा पुलिस द्वारा कोट जाओ कहकर टरका दिया जाता है, पुलिस का कहना रहता है कि तुम्हारी लड़की का पति हमारे थाना क्षेत्र में नहीं आता है हम कैसे उसके पति को पकड़ कर लाएं, जाकर पहले जनपद न्यायालय में मुकदमा लिखाओ, आदेश मिलने पर हम उसे पकड़ कर लाएंगे, पुलिस की इस कार्यशैली से विवाहिता और उसकी मां पूरी तरह से हताश और निराश हो गई है, वह सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट काट कर अपने आप को असहाय महसूस करने लगी हैं, कोरोना काल के दौर में कोई भी अधिकारी उनसे मिलने को तैयार नहीं है, ना ही उनकी कोई समस्या सुनने को तैयार है, सोमवार को विवाहिता ने की मां ने एडीजी जोन प्रयागराज के कार्यालय पर जाकर गुहार लगाई है, अब देखना यह है कि एडीजी साहब के निर्देश के बाद भी क्या पुलिस मां बेटी का मामला दर्ज करती है या फिर हिला हवाली बता कर फिर कोर्ट जाओ का रास्ता दिखा दिया जाएगा ।
0 Comments