Ticker

6/recent/ticker-posts

पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से बाहर निकली बालिका हुई थी गायब, परिजनों ने लगाया गांव के ही दो युवकों पर जबरन उठा ले जाने का आरोप....

रिपोर्ट-राकेश दिवाकर


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र की चौकी मखदुमपुर अंतर्गत मखदुमपुर गांव में बीते 2 दिनों पूर्व रात के समय घर से बाहर निकली नाबालिग बालिका गायब हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना पिपरी में किया था ।

मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र की चौकी मखदुमपुर अंतर्गत मखदुमपुर गांव में बीते 2 दिनों पूर्व रात के समय घर से बाहर निकली नाबालिग बालिका गायब हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना पिपरी में किया था, अब परिजनों का कहना है कि पुलिस ने लड़की को दो लड़कों के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जो कि गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं, लड़की ने अपने बयान में बताया है कि वह रात के अंधेरे में घर के बाहर निकली थी, तभी वहीं पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा कर उठा ले गए थे, जिसके बाद उसे 2 दिनों तक अपने साथ रखा था, उसके साथ क्या हुआ है उसे कुछ याद नहीं है, वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के गिरफ्तार हो जाने के बाद भी अभी तक पुलिस उन्हें थाने में बैठा रखी है और अग्रिम कार्रवाई से कतरा रही है ।

Post a Comment

0 Comments