ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने पत्रकारों के लिए कोविड-19 से आकस्मिक निधन पर दी जाने वाली 10 लाख रुपये एवं हेल्थ कवर के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि के आंशिक एलान पर मुख्यमंत्री जी का आभार जताते हुए, राशि को दोगुनी करने एवं इस योजना का लाभ समस्त पत्रकारों को देने की मांग की है । शास्त्री जी ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों के लिए सबसे ज्यादा जरुरी पेंशन है जिसका भी घोषणा किया जाना चाहिए। देश के ज्यादातर राज्य सरकारे पत्रकारों को पेंशन दे रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया, जो बहुत ही खेद का विषय है, एसोसिएशन दशको से जरिए रजिस्ट्री, ईमेल, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो, स्वतः एवं जनप्रतिनिधियों व प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देश व प्रदेश की सरकारों को अवगत कराता चला आ रहा है, साथ ही शास्त्री जी ने आकस्मिक मृत्यु की दशा में सहायता राशि व स्वास्थ्य बीमा की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते इस राशि को दोगुना किए जाने की जरुरत है साथ ही मान्यता प्राप्त के अलावा सभी पत्रकारो डेस्क कर्मियों और इस विधा के सभी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ दिया जाए एवं उनके आकस्मिक निधन पर कम से कम 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिजनों को दी जानी चाहिए, श्री शास्त्री जी ने मांग को दोहराते हुए कहा कि आज की परिस्थिति में चिकित्सा पर होने वाले भारी भरकम खर्च को देखते हुए प्रदेश सरकार को पांच लाख रुपये की जगह कम से कम दस लाख रुपये की घोषणा किये जाने, आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने, स्वास्थ्य बीमा कवर की राशि बढ़ाने एवं इस सुविधा का लाभ सभी पत्रकारों को देने व पेंशन आदि मांगों पर विचार करने के लिए श्री शास्त्री जी द्वारा मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया है ।
0 Comments