रिपोर्ट-तारा बाबू
प्रयागराज : जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, युवती पेशे से ब्यूटीशियन जो बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का भी काम करती है, वह अपने दोस्तों के बुलावे पर एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी, जहां पर शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया, इस मामले में प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती को उसके दोस्तों ने सुलेम सराय में स्थित अपने घर पर बुलाया था, जहां एक बर्थडे पार्टी हो रही थी, इस वारदात में कितने लोग शामिल थे इसकी जानकारी अबतक नहीं हो पाई है, पीड़ित युवती के परिजनों के अनुसार वह प्रयागराज के बेनीगंज इलाके की रहने वाली है, आरोप है कि बर्थ डे पार्टी में युवती के दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई फिर बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया गया, जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर चौफटका उनके पास छोड़कर भाग गए, नशे की हालत में थाने पहुंची युवती ने सारी आपबीती पुलिस को बयां किया था, वही पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दिया, हालांकि जानकारी के मुताबिक पुलिस के हाथ अब तक कोई भी आरोपी नहीं आया है, पुलिस का कहना है वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
0 Comments