रिपोर्ट-संजीत कुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना पूरामुफ्ती के गांव उजिहिनी खालसा में कुछ दिन पूर्व अभियुक्त फहद पुत्र तौसिन निवासी उजिहिनी खालसा के द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध तमंचे के साथ सोशल मीड़िया पर वायरल फोटो किया गया था, जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुये थाना पूरामुफ्ती मे मुकदमा अपराध संख्या 297/20 धारा 290, 352, 188 पंजीकृत कराया गया था, दिनांक 7 सितंबर 2020 को अभियुक्त फहद पुत्र तौसिन निवासी उजिहिनी खालसा थाना पूरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी को एक अदद तमंचा, जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 11 बजे उजिहिनी गाँव के जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार किर लिया गया है, इस अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां ने उसे जेल भेज दिया गया है, इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल फारूख खाँ आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही में 36 अभियुक्त हुए गिरफ्तार...
कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर 2, थाना करारी से 6, थाना पश्चिम शरीरा से 10, थाना महेवाघाट से 1, थाना पिपरी से 1, थाना चरवा से 1, थाना पुरामुफ्ती से 1, थाना कोखराज से 8, थाना सैनी से 4, थाना कडाधाम से 2, जिन्हें कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया ।
0 Comments