Ticker

6/recent/ticker-posts

कलापत का पुरा गांव में कोटेदार कर रहा घटतौली, पीड़ित ग्रामीणों ने खोली पोल, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं करते कार्यवाही....

रिपोर्ट-राकेश दिवाकर


कौशाम्बी : जनपद में चायल विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चरवा के मजरा कलापत का पूरा के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में घाटोली करने का गंभीर आरोप लगाया है ।

आपके बता दें कि चायल विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चरवा के मजरा कलापत का पूरा के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में घाटोली करने का गंभीर आरोप लगाया है, ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राशन वितरण के दौरान हर कार्ड धारक के राशन में घटतौली करता है उन्हें निर्धारित राशन से एक, दो किलो कम राशन देता है, सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से बढ़ाकर पैसे भी लेता है, जब कोई ग्रामीण इसका विरोध करता है तो इसके साथ दबंगई से पेश आता है, बाद में नेट या सरवर डाउन बताकर उसका अंगूठा ई मशीन पर लगाने से मना कर देता है, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कोटेदार यूनिट के नाम पर भी घपले बाजी करता है जिसके कार्ड में ज्यादा यूनिट होती है उसे कम यूनिट बता कर अनाज देता है और बाकी का यूनिट के बचे खाद्यान्न को काला बजारी कर लेता है इस बात की शिकायत कई बार ग्रामीणों में जिम्मेदार अधिकारियों से किया है, लेकिन कोटेदार की ऊंची सेटिंग होने के कारण अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, गांव के गजराज सिंह, सुनील कुमार, फूलकली, जगन्नाथ, ननकी, शिव शंकर, जतन, राकेश, राम चरण, गौतम, अलगू, रिंकू, श्यामबाबू, शिवबाबू, राम प्रसाद, विक्रम सिंह, राम अभिलाष, राम कैलाश, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, हरि शंकर, दिनेश कुमार, लवकुश पटेल, राहुल पटेल, विमला, राममूरत, आदि लोगों ने जिला अधिकारी कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कोटेदार का कोटा निलंबन कर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments