रिपोर्ट-कुलदीप सिंह खालसा
प्रयागराज : जनपद में करछना थाना क्षेत्र के केचुहा गांव मे बीते दीपावली की रात्रि घर से पिता को खाना पहुंचाने पंपिंग सेट पर गए एक युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, मृतक के चाचा के द्वारा करछना थाने में गांव के ही 2 लोगों पर आशंका व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिन के बाद से पुलिस घटना के सन्दर्भ में दर्जनों लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है, केचुहाँ गांव के ही निवासी मुकेश कुमार पटेल उम्र 20 वर्ष पुत्र कृष्ण मटुक पटेल की 14 नवम्बर की रात मे गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, घटना के कई दिन के बाद भी अभी तक जहां एक ओर परिजनो रिश्तेदार और गांव में मायूसी छाई है, वही पुलिस द्वारा कोई खुलासा न होने से परिजन और भी मायूस हो रहे हैं, हत्या की घटना को लेकर गांव में लोगों में कोई आपसी लेनदेन या फिर आशानाई जैसे अटकलें लगाई जा रही हैं, उधर दो नामजदों के अलावा आशंका के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत दर्जन भर लोगों से पूछताछ किया, लेकिन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से कातिल दूर ही हैं, वहीं परिजनों के द्वारा बताया गया कि उनके घरों के आसपास कुछ संदिग्ध लगने वाले लोग देर शाम घूमते हुए देखे जाते हैं, जिसके कारण पूरे परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है ।
0 Comments