Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती थाना का बेलगाम दरोगा थाना में सोकर करता है ड्यूटी, थाना में आए फरियादियों को दिखाता है वर्दी का रौब....


रिपोर्ट-सिमरन आर्या


कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना में तैनात एक दरोगा रवि शंकर अपने आप को उच्चाधिकारियों का करीबी बताकर थाना में रोब झाड़ता रहता है, हाल ही में थाना से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उक्त दरोगा थाना की कुर्सी पर बैठे बैठे ही अपनी नींद पूरी कर रहा है, बताया जा रहा है कि यह दरोगा थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 1 में तैनात है और यहां के ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त दरोगा क्षेत्र में अवैध वसूली के लिए भी जाना जाता है, हल्का नंबर 1 में जुआं, सच्ची अवैध शराब की भट्टियां खुलेआम चल रही हैं साथ ही कही गोमतियों पर गांजा बेचा जा रहा है तो कहीं केरोसिन और अन्य मादक पदार्थों की कालाबाजारी, बिक्री जोरों पर चल रही है, लोगों का आरोप है कि उक्त दरोगा की सेटिंग पर ही यह सब काले कारनामे हल्का नंबर 1 में हो रहे हैं, हाल ही में हल्का नंबर 1 में सैकड़ों पेड़ वनमाफियाओं द्वारा काट दिए गए हैं, जिसकी पुलिस को बखूबी जानकारी होने के बाद भी वन माफियाओं पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ।

आपको बता दें कि ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दरोगा की सेटिंग से महीनों पहले बेगमपुर गांव में हरे प्रतिबंधित नीम के पेड़ों को वन माफियाओं ने काट कर धराशाई कर दिया था, जिसकी खबर मीडिया कर्मियों द्वारा चलाए जाने पर जब उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया तो पुरामुफ्ती पुलिस ने कार्यवाही करने का दिखावा जारी कर दिया, वही इस संबंध में अब उक्त दरोगा रवि शंकर द्वारा पेड़ के मालिक किसानों को परेशान किया जा रहा है, जबकि रात के अंधेरे में वन माफियाओं ने पेड़ को काट कर सफा चट कर दिया था, पुलिस का कहना है कि उनके मालिकों के ही सेटिंग से पेड़ काटे गए हैं जबकि हकीकत यह है कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं है, पुलिस का यह खेल बरसों पुराना है इन्हीं से सेटिंग बनाकर वन माफिया रात के अंधेरे में पेड़ को काटकर सफाचट कर देते हैं ।

Post a Comment

0 Comments